Lakhpati Didi Yojana महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए चलाई गई योजना है।
केंद्र सरकार द्वारा 2023 में महिलाओं के हित के इस जनकल्याणकारी योजना को शुरू किया गया है। सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार स्थापना के लिए 5 लाख रूपये का ब्याज फ्री ऋण प्रदान कर रही हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लोन पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाता है।
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक रूप से सहायता तथा उन्हें समाज की मुख्य में जोड़ने के लिए शुरू की गई है। सरकार द्वारा 1 फरवरी 2024 को वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के अंतरिम बजट में लखपति दीदी की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
इस बजट के अंतर्गत एक करोड़ लखपति दीदी की संख्या बढ़ाई गई है। ताकि महिलाओं को और अधिक संख्या में लाभ प्राप्त हो सके। अब ओर आगे संख्या 3 करोड़ करने का लक्ष्य है।
यदि आप भी मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमने इस लेख इस योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की प्रकिया की बताया गया है। अत आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Lakhpati Didi Yojana
लखपति दीदी योजना को हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2023 को देशवासियों को लाल किले से संबोधित करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की घोषणा की गई।
यह योजना देश भर की महिलाओ के लिए स्वयं सहायता समूह से जुडी है। Lakhpati Didi Yojana महिलाओं के लिए एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
इस योजना के तहत सरकार चाहती है की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको आय प्राप्त करने की क्षमता का विकास करना है। इस योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को 1 से 5 लाख का लोन ब्याज मुफ़्त दे रही हैं। जिससे कि वह अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सके। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है।
Lakhpati Didi Yojana Kya Hai
योजना | Lakhpati Didi Yojana |
शुरूआत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भर |
आर्थिक सहायता राशि | 1 से 5 लाख रु. तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ओर ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
Lakhpati Didi Yojana को शुरू करने का केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ब्याज मुफ़्त लोन प्रदान करना। ताकि वे आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें। इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है, उनकी जीवन शैली में सुधार किया जा सके। और उनकी आय में वृद्धि की जा सके। इसके साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।
इस योजना के तहत महिलाएं न केवल खुद का व्यवसाय शुरू कर रही हैं, इसके साथ ही साथ अन्य महिलाओं की आर्थिक रूप से सहायता भी कर रही है। आज देश भर में कुल 83 लाख स्व सहायता समूह है, जिनमें 90 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं। सरकार द्वारा इन स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को शामिल करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
बजट मे लखपति दीदी योजना को 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य
देश के वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2024 को अपने बजट में कहा कि लखपति दीदी की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उनका वादा है कि अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। अब सरकार का अगला कदम 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। पहले सरकार का लक्ष्य 2 करोड़ का था अब सरकार इनकी संख्या 3 करोड़ का विचार कर रही है।
Lakhpati Didi Yojana Benefits
लखपति दीदी योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को अनेक प्रकार के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं जो निम्न प्रकार है।
- केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया।
- इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रूपये का लोन प्रदान कर रही है। जिससे कि महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सके।
- इस योजना के तहत अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।
- वित्तीय बजट में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस योजना के माध्यम महिलाओ को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
- इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को बचत के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है जिससे महिलाओं को सहानुभूति मिलती हैं।
- इस योजना के तहत छोटे लोन के लिए महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट की सुविधा मिलती है।
- Lakhpati Didi Yojana में वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाता है। साथ ही आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने की सलाह दी जाती है।
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म जैसे- मोबाइल वॉलेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज का लाभ मिलता है, जो उनकी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इससे उनके परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
- लखपति दीदी योजना में कई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल हैं जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
लखपति दीदी योजना की पात्रता
लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक महिला के पास निम्नलिखित योग्यता होनी आवश्यक है:
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष हो सकती है।
- इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह में कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा।
- आवेदक महिला की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
Lakhpati Didi Yojana Documents
इस योजना के तहत पात्रता रखने वाली महिला को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने पास होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि।
Lakhpati Didi Yojana Online Apply
अगर आप लखपति दीदी योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया निम्नलिखित है आप इसको फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- आपको होम पेज पर लखपति दीदी योजना वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त आवश्यक जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- आप क्लिक करते ही आवेदन पत्र मिलेगा। जिसको आप प्रिंट करके अपने पास रखना होगा।
- इस तरह आप Lakhpati Didi Yojana में आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Lakhpati Didi Yojana Registration (ऑफलाइन आवेदन)
यदि आप लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होने पर आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन की प्रकिया निम्नलिखित रूप में है आप इसे फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- लखपति दीदी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।
- इसके बाद इस योजना से संबंधित कर्मचारी से वहां जाकर इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा।
- फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त आवश्यक जानकारी को ध्यानपुर्वक भरना होगा।
- इसके बाद अब आपको आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज को संलग्न करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में देना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- आपको आवेदन फॉर्म भरने पर रसीद मिलेगी जिसको अपने पास सुरक्षित रखना होगा। इस प्रकार आपका इस योजना के ऑफलाइन आवेदन सबमिट हो जाएगा।
Devnarayan Scooty Yojana 2025: सरकार बालिकाओ को फ्री में स्कूटी दे रही है
Conclusion
सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के प्रेरित कर रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है। और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी है। सरकार की इस पहल ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक सुधार करेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी और उनका समर्थन किया जाएगा। जिससे कि अपने सपने को पूर्ण कर सके ।
FAQ-
लखपति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ओर आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2023 में चलाई गई एक जनकल्याणकारी योजना हैं। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण तथा स्वरोज़गार स्थापना के लिए 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन प्रदान कर रही हैं। योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने लोन पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाता हैं।
लखपति दीदी योजना कब शुरू हुई?
हमारे देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2023 को Lakhpati Didi Yojana की घोषणा की।
लखपति दीदी योजना के लिए कोन पात्र है?
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाल भारत का नागरिक होना आवश्यक है।आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा।आवेदक महिला की वार्षिक आय तीन लाख तक ही होनी चाहिए।आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
लखपति दीदी के लिए अप्लाई कैसे करें?
- इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।आपको होम पेज पर लखपति दीदी योजना वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।इसके बाद क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त आवश्यक जानकारी को भरना होगा।जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।इसके पश्चात आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा
लखपति दीदी योजना का फॉर्म कैसे भरें?
लखपति दीदी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अआपको अपने ब्लॉक कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।इसके बाद संबंधित कर्मचारी से वहां जाकर लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।इसके बाद आपको आवेदन पत्र के साथ आवश्यक सभी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।अब आपको आवेदन फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में देना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।आपको आवेदन फॉर्म भरने पर रसीद मिलेगी जिसको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
Lakhpati Didi Yojana की अफिशल वेबसाईट कोनसी है?
इस योजना की वेबसाईट https://lakhpatididi.gov.in/hi/ है