PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025: भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार ने लाखों लोगों को पहले ही घर उपलब्ध कराए हैं। यदि आपने भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि पीएम आवास योजना की ग्रामीण सर्वे सूची अब जारी कर दी गई है।
यदि आप PM Awas Yojana Gramin Survey List को चेक करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हमने इस लेख में पीएम आवास योजना की ग्रामीण सर्वे सूची से जुड़ी पूरी जानकारी दी है, जिससे आप आसानी से इस सूची की जांच कर सकें। आप इस जानकारी की सहायता से बहुत ही आसानी से पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट को चेक कर पाएंगे।
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025
PM Awas Yojana Gramin Survey List योजना के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों की सर्वे सूची जारी की है। इस सूची में उन व्यक्तियों के नाम शामिल हैं, जिनका ग्रामीण सर्वे पूरा हो चुका है और जो इस आवास योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey List Highlight
योजना का नाम | PM Awas Yojana Gramin Survey List |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभ | 1 लाख 20 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 30 हजार रुपए |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए जरूरी जानकारी
यदि आप इस आवास योजना की सर्वे लिस्ट को चेक करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी हुई सभी आवश्यक जानकारी की आवश्यकता होगी।
- लाभार्थी का नाम
- पिता/ पति का नाम
- बेनिफिसरी आईडी
- पंचायत और गांव का नाम
- सर्वे की स्थिति आदि।
PM Awas Yojana Gramin Survey List ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यदि आप इस आवास योजना की सर्वे लिस्ट को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं-
- इस PM Awas Yojana Gramin Survey List को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको इसके होम पेज पर जाना होगा।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको “Beneficiary List” का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- फिर उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट खुलकर आ जाएंगे अब आपको उस लिस्ट में अपने राज्य का चयन कर लेना होगा।
- राज्य का चयन करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा उसे पेज में आपको अपने जिले और तहसील का चयन करना होगा।
- इसके बाद अब आपको जिले और तहसील का चयन करने के बाद अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- सबमिट करने के बाद आपके सामने इस आवास योजना की ग्रामीण सर्वे लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपने नाम को चेक कर सकते हैं।
- अब आपको इस लिस्ट को डाउनलोड कर लेना होगा। ताकि जरूरी होने पर उपयोग कर सके|
PM Awas Yojana Gramin Survey List को ऑफलाइन कैसे चेक करें?
यदि आप इस PM Awas Yojana Gramin Survey List को ऑफलाइन चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं-
- इस आवास योजना की सर्वे लिस्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी ग्राम की ग्राम पंचायत में जाना होगा।
- फिर ग्राम पंचायत में पहुंचने के बाद आपको सचिव से संपर्क करना होगा।
- सचिव से संपर्क करने के बाद अब आपको सचिव से इस आवास योजना की सर्वे लिस्ट को प्राप्त कर लेना होगा।
- सर्वे लिस्ट को प्राप्त करने के बाद अब आप इस लिस्ट में अपने नाम को चेक कर सकते हैं।
FAQs
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे लिस्ट क्या हैं?
PM Awas Yojana Gramin Survey List एक सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाभार्थियों की लिस्ट होती है इस लिस्ट में सरकार द्वारा उन लाभार्थियों के नाम दिए होते है जिन्हें इस आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाने वाला होता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे लिस्ट ऑनलाइन को कैसे चेक करें?
इस PM Awas Yojana Gramin Survey List को चेक करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाना होगा आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी इस सर्वे लिस्ट को चेक कर सकते हैं।