eDistrict UP – उत्तरप्रदेश जाति, आय और मूल निवास प्रमाण पत्र 2026

दोस्तों आज हम बात करेंगे एक ई गवर्नेंस परियोजना के बारे में जिसका नाम है eDistrict UP परियोजना। इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश राज्य सरकार राज्य के समस्त नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को ऑनलाइन कर रही है ताकि इससे नागरिकों को सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार बार ऑफिस का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। इससे से नागरिकों को कम समय में सेवाओं का लाभ मिल पाएगा। इस ई गवर्नेंस परियोजना के तहत आय, जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी, पेंशन, दुर्घटना, पंचायती राज, चिकित्सा और राजस्व वाद जैसी सेवाओं को शामिल किया गया है।

इस ई गवर्नेंस परियोजना के तहत सरकार न eDistrict UP पोर्टल लॉन्च किया है इस पोर्टल के माध्यम से आप आय, पंचायती राज, चिकित्सा, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, खतौनी जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे इन सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Table of Contents

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया

अगर आप इस योजना का लाभ घर बैठे प्राप्त करना चाहते हैं तो इसकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया निम्नलिखित रूप में चरणबद्ध तरीके से प्रस्तुत की गई है जिसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते है – 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको eDistrict UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • इसके बाद वैबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जिसमें आपको सिटीजन लॉगिन (ई साथी) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद एक ओर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा.
  • इस फॉर्म में मांगी गई समस्त आवश्यक जानकारी नाम, मोबाइल नंबर, आईडी, जन्मतिथि, लिंग, पता, पिनकोड मेल आईडी आदि को सावधानीपूर्वक भरनी होगी.
  • इन जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको save के विकल्प पर क्लिक कर देना है.
  • अंत आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है और आपका इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।

Note – अगर आपने इस योजना के लिए लिए पहले से ID बना रखी है तो आप eDistrict UP योजना के लॉगिन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड लगाना होगा और आप इस पोर्टल पर मिलने वाली सभी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Veer Bala Kali Bai Bhil Balika Fees Punarbharan Yojana

 राजस्व विभाग की सेवाएं 

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन 

देश की सभी नागरिकों के लिए आय प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज़ है। इस प्रमाण पत्र के बदौलत आपको अनेक केंद्रीय और राजकीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। आय प्रमाण पत्र में व्यक्ति की केवल व्यतिगत आय ही शामिल नहीं होती बल्कि पूरे परिवार की वार्षिक आय को सम्मिलित किया जाता है।

इस दस्तावेज की अनेक प्रकार के राजकीय कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाता है।

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन 

जाति प्रमाण पत्र एक व्यक्ति विशेष के लिए होता है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर उनको राज्य और देश के अंतर्गत केंद्रीय और राजकीय सेवाओं में आरक्षण भी प्रदान किया जाता है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर आपको निर्वाचन सीटों में भी आरक्षण प्रदान किया जाता है। यह प्रमाण पत्र सामान्य वर्ग के अलावा सभी वर्ग के जरूरी दस्तावेज हैं क्योंकि सामान्य वर्ग को इसमें कोई लाभ नहीं मिलता है। अन्य वर्ग इस प्रमाण पत्र के जरिए अनेकों सेवाओं में आरक्षण ले सकते हैं।

मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन 

मूल निवास प्रमाण पत्र आजकल एक आवश्यक दस्तावेज़ बन गया है क्योंकि आपको जिस भी राजकीय कार्य के लिए आवेदन करना होता है वहां इसकी आवश्यकता पड़ती है। उत्तरप्रदेश में निवास करने वाले व्यक्तियों को अपने राज्य की सेवाओं के लाभ के लिए मूल निवास रखना आवश्यक है जिसके जरिए उनके मूल स्थान की पहचान हो पाती है।

हैसियत प्रमाण पत्र 

हैसियत प्रमाण पत्र सरकार द्वारा शुरू किया गया कानूनी दस्तावेज़ है इस प्रमाण पत्र को राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इस प्रमाण के माध्यम से किसी व्यक्ति की चल और अचल संपति को प्रमाणित किया जाता। इस प्रमाण के जरिए उत्तरप्रदेश राज्य सरकार की अनेक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

खतौनी की नकल 

खतौनी नकल ब्यौरा राजस्व विभाग के पास मौजूद रहता है। इस प्रमाण पत्र में व्यक्ति का भूमि संबंधित रिकॉर्ड रहता है इसके जरिए पता चलता है कि किस व्यक्ति के पास कितनी भूमि की संपति है। इसके जरिए आप अपनी आवश्यकता अनुसार खतौनी नकल विभाग से प्राप्त कर सकते हैं 

राजस्व विभाग की अन्य सेवाएं – 

  • दैनिक राजस्व वाद तालिका 
  • राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति 
  • राजस्व वाद – वाद विवरण 

पंचायती राज की सेवा 

  • कुटुंब रजिस्टर की सेवा के लिए आवेदन 

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण विभाग 

  1. दिव्यांग प्रमाण पत्र – दिव्यांग प्रमाण पत्र उन लोगों के लिए है जो जन्म से या फिर अपने जीवनकाल के दौरान किसी कारण से अपाहिज होते हैं। इस प्रमाण में अलग अलग केटेगरी होती है जो दिव्यांगता के प्रकार और प्रतिशत पर निर्भर होता है।
  2. कोविड टीकारण – टीकाकरण के समय नागरिक के कोई भी अपना एक पहचान पत्र होना चाहिए – आधार कार्ड, लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक आदि। 

गृह विभाग की सेवाएं 

1 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति – इसकी अनुमति के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए 

  • आवेदक की फोटो 
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • कार्यक्रम संबंधी दस्तावेज यदि उपलब्ध हो तो 

2 विस्फोटक विनिर्माण लाइसेंस 

3 विस्फोटक भंडारण लाइसेंस 

4 विस्फोटक परिवहन लाइसेंस 

5 विस्फोटक भंडारण और विक्रय लाइसेंस 

6 आतिशबाजी विनिर्माण लाइसेंस 

7 आतिशबाजी भंडारण लाइसेंस 

8 आतिशबाजी परिवहन लाइसेंस 

9 आतिशबाज़ी भंडारण और विक्रय लाइसेंस 

  • इन सेवाएं के लिए आपको निम्न दस्तावजे जमा कराने होंगे –
    • आवेदक की फोटो 
    • स्पेसिमेन सिग्नेचर 
    • आयु प्रमाण पत्र 
    • ट्रेज़री चालान रसीद 
    • ड्राइंग आदि।

Balika Durasth Shiksha Yojana

समाज कल्याण विभाग की सेवाएं 

1 छात्रवृति के लिए आवेदन ( सामान्य और अनुसूचित जाति और जनजाति) 

 छात्रवृति के लिए आवेदन के लिए आपके पास आपके अभिभावक का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।

2 शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन 

इसके लिए आवेदन हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए 

  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • वर और वधु का आयु प्रमाण पत्र 
  • शादी की तिहरी का प्रमाण पत्र 
  • वर और वधु की फोटो 

3 अत्याचारों के बारे में शिकायत करने के लिए आवेदन 

 इसके लिए आपके पास FIR की प्रति और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।

महिला कल्याण विभाग की सेवाएं 

1 दहेज प्रथा से पीड़ित महिला के लिए वित्तीय सहायता 

2 दहेज पीड़ित महिला के लिए कानूनी सहायता 

   इन दोनों सेवाओं के लिए आपके पास निम्न दस्तावजे होने चाहिए 

  • दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई FIR की प्रति 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पुनर्विवाह न किए जाने का प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक की छाया प्रति 

3 विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी के लिए अनुदान योजना 

4 दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना 

  इसके लाभ के लिए आपके पास निम्न दस्तावजे होने चाहिए 

  • आयु प्रमाण पत्र 
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र 
  • भावी दंपति का आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक की छाया प्रति 

दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग 

1 दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु अनुदान के लिए आवेदन 

   इस सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावजे होने चाहिए 

  • आयु प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • फोटो 
  • प्रशिक्षण का डिप्लोमा 
  • दुकान निर्माण हेतु तहसीलदार से भूस्वामित्व और दुकान संचालन के लिए दुकान मालिक से 5 वर्ष का पट्टा 

2 दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन 

 इस सेवा के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए 

  • उम्र प्रमाण पत्र 
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • अधिवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र 
  • आवेदन पत्र पर अंकित प्रारूप के अनुसार करार विलेख 5 के नॉन जुडिसीअल स्टंप पेपर पर 

3 दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान 

 इस सेवा का लाभ प्राप्त करने के आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने जरूरी है 

  • फ़ोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • प्रार्थित राशि अनुदान के अनुसार ( मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार)

कृषि विभाग की सेवाएं 

1 मा. मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना 

 इस योजना के तहत अगर आप आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास निम्न दस्तावजे होने आवश्यक है 

  • दुर्घटना/ मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • व्यक्ति/ क्षतिग्रस्त अंग के फोटो के साथ 
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र 
  • प्रतिभूमि का प्रारूप 
  • प्राथमिक सूचना रिपोर्ट 
  • शव विच्छेदन प्रमाण पत्र ( मृत्यु की स्थिति में)

2  मा. मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना 

 अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित अपने पास रखने जरूरी है 

  • कृषक की फोटो 
  • दुर्घटनाग्रस्त स्थान की फोटो 
  • प्रतिभूति का प्रारूप 

प्रमाणपत्र सेवा शुल्क और आवश्यक दस्तावेज़ 

प्रमाण पत्र शुल्क जरूरी दस्तावेज 
जाति प्रमाण पत्र ₹30स्वप्रमाणित घोषणा पत्र प्रधान या पार्षद का जाति के बाबत प्रमाण पत्र राशन कार्ड 
आय प्रमाण पत्र 30स्वप्रमाणित घोषणा पत्रराशन कार्ड वेतन भोगी को वेतन की पर्ची 
निवास प्रमाण पत्र ₹30स्वप्रमाणित घोषणा पत्रराशन कार्ड की फोटोकॉपी वोटर कार्ड की फोटोकॉपी यदि शिक्षा प्राप्त कर रहा है तो शैक्षणिक योग्यता 
दिव्यांग प्रमाण पत्र ₹0e District UP पोर्टल पर देखे 
हैसियत प्रमाण पत्र ₹120भाग:-01 व्यक्तिगत विवरण से संबंधित अभिलेखीय साक्ष्य (क) व्यक्तिगत आवेदक का फोटो पैन कार्ड मूल निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड (ख) संस्था मुख्य कार्यकारी अधिकारी का फोटो पैन कार्ड मूल निवास प्रमाण पत्र आदि।

आवश्यक सूचना – दस्तावेज अपलोड करते समय ध्यान देने योग्य बात है कि फोटो की साइज 50 केबी तक होनी चाहिए, अन्य दस्तावेज की साइज 100 केबी तक होनी चाहिए।

eDistrict UP Application Status कैसे चैक करें?

eDistrict UP मे अपनी आवेदन स्थिति चैक करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रकिया को फॉलो करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध आवेदन स्टेट्स के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने स्टेट्स ट्रैकिंग का ऑप्शन खुल जाएगा जिस पर क्लिक करें.
  • अब आपको एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है और इस आप आवेदन स्थिति को देख सकते हैं।

प्रमाणपत्र सत्यापन कैसे करें?

 अगर आप प्रमाण पत्र सत्यापन करना चाहते हैं तो इसकी प्रकिया निम्न प्रकार प्रस्तुत है जिसको आपको चरणबद्ध तरीके से फॉलो करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको eDistrict UP पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाईट का होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर प्रमाण पत्र सत्यापन का विकल्प दिखाई देगा उसके लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको प्रमाण पत्र का क्रमांक संख्या को दर्ज करके अपने प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकते हैं।

नोट – अगर आपका प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं हो पा रहा है तो आपको जिला प्रशासन अधिकारी के पास मूल दस्तावेजों के साथ जाना होगा।

Mukhyamantri Vishwakarma Pension Yojana

जी. ऐ. वी. रजिस्ट्रेशन/ लॉगिन की प्रकिया 

eDistrict UP पोर्टल पर आप हैसियत प्रमाण पत्र के लिए जी ऐ वी रजिस्ट्रेशन हेतु आपको निम्न प्रकार प्रस्तुत प्रकिया को स्टेप बाय स्टेट फॉलो करना होगा ताकि आपको रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए – 

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाईट का होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है 
  • इसके बाद आपको डाउनड्राप में मौजूद जी. ऐ. वी. रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा 
  • इसके बाद एक ओर नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी उसकी दर्ज करना होगा 
  • फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको मांगी गई समस्त जानकारी को सावधानीपूर्वक भरनी है।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा

पोर्टल पर मौजूद सेवाओं की सूची (list)

eDistrict UP परियोजना के तहत इस पोर्टल पर मौजूद उत्तरप्रदेश के कई विभाग से संबंधित सेवाएं जो जन कल्याण के लिए प्रदान की जाती है उनकी सूची निम्न प्रकार है – 

  • प्रमाण पत्र संबंधित सेवाएं :- निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत, आय, जाति, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित सेवाएं इस पोर्टल पर प्रदान की जाती है।
  • शहरी विकास – इस पोर्टल के माध्यम से शहरी क्षेत्रोंमें जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र की सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान किया जाता है।
  • पंचायती राज – उत्तरप्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत में नया परिवार जोड़ना, परिवार को पृथक् करना, परिवार संशोधन आदि से संबंधित सेवाएं को इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती है।
  • समाज कल्याण – इस पोर्टल के माध्यम से उत्तरप्रदेश के विकलांग, विधवा, वृद्ध व्यक्तियों के लिए पेंशन, विधवा पेंशन से संबंधित प्रमाण पत्र की सेवाएं ऑनलाइन रूप में प्रस्तुत की जाती हैं।
  • सेवायोजन – राज्य सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण आदि सेवाओं को इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किया जाता है।

हेल्पलाइन नंबर 

यदि आपको eDistrict UP पोर्टल पर मौजूद किसी भी सेवाओं को प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या है तो आपको निम्नलिखित संपर्क विवरणों से संपर्क करना होगा जिससे आप अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं 

FAQ 

Q ई डिस्ट्रिक्ट योजना क्या है?

ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य की जन केंद्रित सेवाओं का डिजिटलीकरण करना है। इस योजना के तहत आय प्रमाण पत्र, जाति, निवास प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र और खतौनी प्रमाण पत्र के पंजीकरण जैसी सेवाओं को सम्मिलित किया गया है।

Q2 – e District UP परियोजना में फोटो और दस्तावेज करने के लिए तकनीकी निर्देश क्या है?

 eDistrict UP पोर्टल में फोटो की साइज 50 केबी तक और अन्य दस्तावेज की साइज 100 केबी तक हो सकती है।

Q 3 ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना में कौन कौन सी सेवाओं को सम्मिलित किया गया है?

eDistrict UP अंतर्गत आय प्रमाण पत्र, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र और खतौनी की नकल जैसी सेवाओं को सम्मिलित किया गया है।

Q 4 यदि मेरे पास वैध आधार नंबर नहीं है तो मैं क्या कर सकता हूं?

आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आधार नंबर अनिवार्य है लेकिन आप पंजीकरण और अन्य सेवाओं के लिए राशन कार्ड और अन्य पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं।

Q 5 मैं अपना आवेदन स्टेट्स कैसे चेक करूं?

अगर आप ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के लिए आवेदन स्टेट्स देखना चाहते हैं तो हमने इसकी जानकारी उपर लेख में प्रदान की है वहां जाकर आप आसानी से चेक कर सकते है।

Q 6 यदि मेरा आवेदन अस्वीकृति हो गया है तो मैं क्या करूं?

 अगर आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो गई है तो आपको दुबारा आवेदन नहीं करना है क्योंकि प्राधिकारी द्वारा एक बार आवेदन अस्वीकृति हो जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हो सकती है। आप अस्वीकृति के कारण को जानने के लिए जिले के संबंधित प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment