Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana 2025: सरकार दे रही 25 लाख तक का कैशलेश उपचार, ऐसे करें आवेदन

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana 2025: सरकार द्वारा राज्य के लोगों के कल्याण के लिए इस योजना के तहत सरकारी और निजी हॉस्पिटल में 25 लाख तक का कैशलेश उपचार प्रदान किया जा रहा है।

राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 1 मई 2021 को एक योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम है मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना। जिसका अब नाम आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया गया है।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को 25 लाख का कैशलेश बीमा सरकारी और निजी हॉस्पिटल ने प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 19 फरवरी 2023 को इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया गया है

इस योजना के तहत असहाय लोगों को सरकारी हॉस्पिटल के साथ पंजीकृत निजी हॉस्पिटल में भी 25 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana के लिए अगर आप भी लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमने इस लेख में इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है अत आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Mahtari Vandana Yojana 2025: महिलाओ को 12000 रुपये वार्षिक देगी सरकार,आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान सरकार ने अपने बजट 2021-22 में mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana की घोषणा की थी। लेकिन इसकी सुचारू रूप से शुरुआत 1 मई 2021 को हुई थी। इस योजना का संचालन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।

इस योजना की शुरुआत के समय 5 लाख तक का बीमा मिलता था जिसे बाद में 10 लाख रुपए किया गया तथा अब इसको 25 लाख रुपए तक स्वास्थय बीमा उपलब्ध करवाया जाता है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र लाभार्थियों के साथ साथ ममुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना सविंदकर्मियो और लघु, सीमांत किसानों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा। प्रदेश के अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम 50% राशि यानी 850 रूपये पर निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के निम्न उद्देश्य के तहत हो रही हैं

  • इस योजना के तहत पात्र परिवारों का स्वास्थ्य पर होने वाले व्यय को कम करना।
  • पात्र परिवारों का राजकीय अस्पतालों के साथ-साथ योजना में संबंध निजी अस्पतालों के माध्यम से गुणवतापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।
  • राज्य के पात्र परिवारों को योजना में वर्णित पैकेज से संबंधित बीमारियों का निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाना।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा समाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।

मुख्य्मंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की घोषणा बजट 2021- 22 के तहत की गई थी जिसको निम्न विशेषताएं ध्यान में रख कर 1 मई 2021 को संचालित की गई थी –

  • इस योजना में अभी तक 834 सरकारी और 899 निजी अस्पताल जोड़े गए हैं।
  • इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक मरीज का चिकित्सा खर्च योजना में शामिल हैं।
  • इस योजना में 2022-23 में इलाज के लिए उपलब्ध पैकेज की संख्या 1633 कर दी गई हैं।
  • ध्यान देने योग्य बात यह है कि राजस्थान में 90% लोग को स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त है जबकि देश के मात्र 41% लोगों को ही स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त है।

Khadya Suraksha Yojana 2025: खाद्य सुरक्षा योजना पात्रता सूची में अपना नाम चेक करें

राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक रूप कमजोर परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की घोषणा की थी जिसके तहत पात्रता और लाभार्थी श्रेणी निम्न प्रकार है

ात्रता – इस योजना में राजस्थान के समस्त परिवारों को शामिल किया गया है।

निशुल्क श्रेणी

  • कृषिक ( लघु, सीमांत)
  • संविदाकर्मी कर्मचारी
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार
  • असहाय परिवार
  • कोविड 19 अनुग्रह योजना के लाभार्थी

शुल्क श्रेणी –

  • निशुल्क श्रेणी के अलावा सभी परिवार
  • 850 रुपए प्रति परिवार प्रतिवर्ष

अगर आप भी Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana के तहत पात्र हैं तो इस योजना के लिए अपना रिजिस्ट्रेशन   ककर सकते हैं इसके लिए निम्न चरण को फॉलो करे –

  • Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
  • उसके बाद आपकी आईडी और पासवर्ड बनेगा।
  • आईडी और पासवर्ड से अधिकारिक वेबसाइट के डैशबोर्ड पर जा कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा
  • एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज़ को भरना होगा।
  • फिर फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड़ करना होगा।
  • उसके बाद आप sumbit पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप उसका प्रिंट निकालना चाहते हैं निकाल सकते हैं।

Q – मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना क्या है?

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana की  शुरुआत 1 मई 2021 को हुई थी। 19 फरवरी 2024 को नाम बदलकर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया गया है।इस योजना का संचालन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत 25 लाख का कैशलेश बीमा प्रदान किया जाता है।

Q – मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में निशुल्क श्रेणी में किन किन को शामिल किया गया है?

Ans – मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में निम्न श्रेणी को निशुल्क में शामिल किया गया है –

  • कृषिक ( लघु, सीमांत)
  • संविदाकर्मी कर्मचारी
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार
  • असहाय परिवार
  • कोविड 19 अनुग्रह योजना के लाभार्थी

Q – मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत कितने रूपये तक की निशुल्क चिकिस्ता सुविधा उपलब्ध करवाई जाती हैं?

Ans – मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की शुरुआत के 5 लाख तक बीमा था फिर 2022-23 बजट में इसे 10 लाख तक किया और उसके बाद 2023-24 में 25 लाख रुपए कर दिया है।

Leave a Comment