Maiya Samman Yojana 5th Installment 2024: मईयां योजना  की 5वीं किस्त में सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक सहायता, जल्दी करें आवेदन 

Maiya Samman Yojana 5th Installment 2022024: जैसा कि आप सभी महिलाएं जानती हैं झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना चला रही है जिसके तहत राज्य की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। हालांकि अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाने का फैसला किया है जो दिसंबर से लागू होगा।

यदि आप झारखंड राज्य में रहती हैं और जानना चाहती हैं कि मईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त कब जारी होगी और आपको कितनी राशि मिलेगी तो यह लेख आपके लिए है। आज के लेख में आपको मयिया सम्मान योजना की पांचवीं किस्त में बढ़ोतरी से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: सरकार द्वारा सभी महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह, जल्दी करें आवेदन

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना 2024

हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके तहत राज्य की प्रत्येक पात्र महिला को ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अब तक लाखों महिलाओं ने इस योजना में आवेदन किया है और 48 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास दिसंबर तक का समय है। महिलाएं दिसंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana 5th Installment Update

मईयां सम्मान योजना के तहत सरकार हर महीने प्रत्येक महिला को ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हालांकि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दिसंबर से सरकार सभी महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि भेजेगी।

इसका मतलब है कि Maiya Samman Yojana 5th Installment से महिलाएं हर साल ₹30000 की वित्तीय सहायता प्राप्त करेंगी। यह झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इस राशि से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

मईयां सम्मान योजना की 5वीं किस्त कब आएगी 

हम मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली सभी महिलाओं को बताना चाहते हैं कि Maiya Samman Yojana 5th Installment की राशि दिसंबर महीने में सभी महिलाओं के खातों में जारी की जाएगी। जैसा कि आप सभी महिलाएं जानती हैं कि सरकार हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच महिलाओं के खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर करती है। इसलिए ऐसी संभावना है कि पांचवीं किस्त 15 दिसंबर तक महिलाओं के खाते में आ जाएगी।

PM Svanidhi Yojana 2024: छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा 50000 रूपये तक का लोन कम ब्याज दर पर, जाने आवेदन प्रक्रिया

मईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आपने अभी तक मईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन नहीं किया है तो हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि आप दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए सभी महिलाओं को जन सेवा केंद्र में जाना होगा। इस योजना में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन सेवा केंद्र में आपको जाना होगा और वहां से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले। इस योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Comment