(Online Apply) Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: कन्याओं को ग्रेजुएशन तक 50 हजार रुपये देगी सरकार, ऐसे करे आवेदन

दोस्तों आज हम Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के बारे मे बात करेंगे| सरकार द्वारा महिलाओं और कन्याओं के भविष्य के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई प्रकार के प्रयास समय समय पर करती रहती है। नियमित अंतराल पर सरकार ऐसी योजना लेकर आती है जो हमारे देश की बालिकाओं ओर महिलाओ के  लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो रही है। यदि आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली बालिका है, तो आपके लिए सरकार ने योजना चलाई है यह योजना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है।

दोस्तों आज हम इस लेख में Kanya Utthan Yojana के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ लेते हैं, तो आपको कन्या उत्थान योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी मिल जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही राज्य की बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके लिए उनको ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। यह आर्थिक सहायता राशि बालिकाओ को ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने पर मिलती है। राज्य की लगभग 1.5 करोड़ पढ़ने वाली बालिकाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। अगर आप भी पात्र है ओर आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से इस लेख मे प्रदान जानकारी की सहायता से आवेदन आसानी से कर सकते है। एक ही परिवार की अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलता है।

Lakhpati Didi Yojana 2024: सरकार महिलाओं को देगी ब्याज मुफ़्त 5 लाख रुपये तक का लोन, जाने आवेदन प्रक्रिया 

Kanya Utthan Yojana 2024 Overview

योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसने द्वारा लांच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
संबंधित विभागमहिला कल्याण विभाग
उद्धेश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थीराज्य की लड़कियां
आवेदन का मोड Online प्रक्रिया 
आधिकारीक वेबसाइटhttps://medhasoft.bih.nic.in/

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का उद्देश्य

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं जो पढ़ रहि है उनको उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत कोई कन्या अगर ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करती है तो उसे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा के लिए कर सकती है, अथवा अपनी जरूरत के हिसाब से भी कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओं का विकास होता है और उनका भविष्य सुधारने का एक अवसर मिलता है। यह योजना उन माता-पिता की बेटियों के लिए लाभदायक साबित हो रही है।

 Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana में मिलने वाली धनराशि 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के अलावा भी कई अन्य प्रकार की आर्थिक सहायता राशि देकर सरकार, कन्याओं को आत्मनिर्भर बना रही है।  सरकार कौन-कौन से खर्चे के लिए आर्थिक सहायता राशि दे रही है इसकी जानकारी निम्न प्रकार है ।

सेनेटरी नेपकिन के लिए सहायता राशि 300  रूपये 
ड्रेस के लिए 1-2 वर्ष की उम्र में600 रूपये 
3-5 वर्ष की उम्र में राशि 700 रूपये 
6-8 वर्ष की उम्र में राशि 1000 रूपये 
9-12 वर्ष की उम्र में राशि 1500 रूपये 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लाभ

  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana राज्य में पढ़ रही बालिकाएं जो ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही है उनके उत्थान के लिए शुरूआत की गई है।
  • इस योजना के तहत अगर कोई भी बालिका जो ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करती है उन्हें सरकार द्वारा ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा मिलने वाली यह आर्थिक सहायता राशि उनके जन्म से ही मिलनी शुरू हो जाती है जो उनकी ग्रेजुएट होने तक लगातार मिलती रहती है।
  • राज्य में निवास कर रही लगभग 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बालिकाएं और कन्याएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है।
  • सरकार द्वारा कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन खरीदने और अपनी यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि देकर आत्मनिर्भर बनाया जाता है।
  • सरकार ने इस योजना के लिए कुल 300 करोड रुपए का बजट बनाया है।
  • इस योजना की वजह से अब कोई भी परिवार या माता-पिता अपनी बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने से नहीं रोकेंगे क्योंकि शिक्षा का समस्त खर्च सरकार उठा रहि है।
  • इस प्रकार की योजना की वजह से बाल विवाह की प्रथा को रोका जा रहा है और  कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे बालिकाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर अपना भविष्य उज्जवल कर रही हैं।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी जाति धर्म या उम्र का बंधन नहीं रखा गया है। यह योजना सभी के लिए समान रूप से प्रभावी है।
  • इस योजना के अंतर्गत जब राज्य की बालिकाएं लाभ लेकर पढ़ लिख कर आगे बढ़ेगी तो इससे राज्य का विकास होगा और राज्य आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनेगा।

प्रधानमंत्री जन धन योजना 2024: Pradhanmantri Jan Dhan Yojana की सम्पूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु पात्रता

  • आवेदक बालिका को बिहार स्थाई निवास होना चाहिए है
  • इस योजना के अंतर्गत सिर्फ गरीब परिवार की बालिका ही आवेदन कर सकते हैं।
  • एक परिवार की दो बेटियां  Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ ले सकती है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • आवेदक बालिका की 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply

अगर आप भी Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है। ओर आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे जानकारी दी जा रही है, उसे फॉलो करें। ताकि आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।

  • सर्वप्रथम आपको बिहार ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://medhasoft.bih.nic.in/ पर जाना होगा 
  • उसके बाद वेबसाईट का होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  • उसके बाद होम पेज पर ही आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana में आवेदन करने के अलग-अलग लिंक मिल जाएंगे, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद क्लिक हेयर टू अप्लाई का लिंक नजर आ जाएगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जितने मार्क्स आपने प्राप्त किए हैं वह समस्त जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद में लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा 
  • इसमें कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी आपसे मांगी जाएगी।
  • जो भी जानकारी आपसे पूछी गई है वह आपको सही प्रकार से यहां पर दर्ज करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी है।
  • अंत में आपको आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है जिससे आपका आवेदन फॉर्म कंप्लीट हो जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status

अगर आपने Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana में आवेदन कर दिया है, तो आप इसमें आवेदन की स्थिति को समय-समय पर ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको सरकार की ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा 
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें का लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करे।
  • उसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा यहां पर Click here to view Application Status का लिंक नजर आ जाएगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा
  • यहां पर आपको स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप यह प्रक्रिया पूरी करेंगे आपके सामने स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में पेमेंट इनफॉरमेशन कैसे चेक करें

  • सर्वप्रथम आपको ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा 
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।
  • उसके बाद यहां पर आपको दो अलग-अलग लिंक नजर आएंगे आप इनमें से किसी पर भी क्लिक कर ले।
  • इसके बाद में एक नया पेज आपके सामने खुलेगा
  • फिर जहां पर Payment Information के सामने Click here to view का विकल्प नजर आ जाएगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक ओर नया पेज आपके सामने खुल जाएगा
  • जहां पर आपको स्टूडेंट का नाम, यूनिवर्सिटी जैसी जानकारी दर्ज कर देना है और View बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर इस योजना की पेमेंट इनफॉरमेशन से संबंधित जानकारी नजर आने लग जाएगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana

Contact नंबर

आज हमने आपको इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana से संबंधित महत्वपूर्ण समस्त प्रकार की जानकारी  प्रदान की है। अगर आप बिहार में जन्मी बालिका है तो इस योजना का लाभ आप परपर कर सकती हैं। इस योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आपको ऊपर लेख मे विस्तार के साथ दी गई है, उसे ध्यानपूर्वक फॉलो करें। आवेदन करने के दौरान अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस योजना से संबंधित ईमेल आईडी ( Email ID – dbtbiharapp@gmail.com) पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ

कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही राज्य की बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके लिए उनको ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। यह आर्थिक सहायता राशि बालिकाओ को ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने पर मिलती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

स्नातक छात्राओं को अब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है। 1,61,000 स्नातक छात्राओं के खाते में पहले ही 50,000 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 1 अप्रैल, 2021 के बाद स्नातक होने वाली छात्राओं को यह सहायता देने का प्रावधान किया गया है। पहले, सभी स्नातक छात्राओं को इस योजना के तहत 25,000 रुपये मिलते थे।

कन्या उत्थान योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट लगता है?

आधार कार्ड, आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आवेदक बालिका की 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो

कन्या उत्थान फॉर्म कैसे भरा जाता है?

सर्वप्रथम ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://medhasoft.bih.nic.in/ के होम पेज पर जाना है।उसके बाद होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिंक मिल जाएंगे, उस पर क्लिक करें।इसके बाद क्लिक हेयर टू अप्लाई का लिंक पर आपको क्लिक कर देना है। एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जितने मार्क्स की जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद में लॉगिन के बटन पर क्लिक करें। एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा इसमे महत्वपूर्ण जानकारी आपसे मांगी जाएगी। वह आपको सही प्रकार से यहां पर दर्ज करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी है।अंत में आपको आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है।

कन्या उत्थान योजना का पैसा कैसे चेक करें?

सर्वप्रथम आपको ई कल्याण पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद आपके सामने वेबसाईट का होम पेज खुल जाएगा।उसके बाद यहां पर आपको दो अलग-अलग लिंक नजर आएंगे आप इनमें से किसी पर भी क्लिक कर ले।इसके बाद में एक नया पेज आपके सामने खुलेगाफिर जहां पर Payment Information के सामने Click here to view का विकल्प नजर आ जाएगा उस पर क्लिक करें।इसके बाद एक ओर नया पेज आपके सामने खुल जाएगाजहां पर आपको स्टूडेंट का नाम, यूनिवर्सिटी जैसी जानकारी दर्ज कर देना है और View बटन पर क्लिक करना है।इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर इस योजना की पेमेंट इनफॉरमेशन से संबंधित जानकारी नजर आने लग जाएगी।

Leave a Comment