NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana 2025: देश की सीमा पर रक्षा के लिए तैनात जवानों के परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करेगी सरकार।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम वीर परिवार सहायता योजना है। इस योजना की शुरुआत 26 जुलाई 2025 को की गई। इस योजना का उद्घाटन NALSA के अध्यक्ष और भारत के होने वाले CJI जस्टिस सूर्यकांत द्वारा जम्मू कश्मीर में किया गया।
इस योजना के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए है जो खतरनाक जगह पर तैनात होते हैं और परिवार की कानूनी स्थिति में सहायता नहीं कर सकते हैं इसलिए NALSA द्वारा उनके परिवार की कानूनी सहायता करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana 2025
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana एक अतुल्य पहल है। जो देश के जवानों को भरोसा देती है कि उनके परिवार के साथ सरकार खड़ी है। क्योंकि उनको अपने परिवार की कानूनी सहायता में समय नहीं मिल पाता है।
इस योजना की शुरुआत जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में देश के होने वाले CJI जस्टिस सूर्यकांत 26 जुलाई 2025 को की गई।
जवानों के परिवार को कानूनी सहायता NALSA द्वारा दी जाएगी। अगर कोई भी कानूनी मामला होता है तो उस मामले की पैरवी जवानों के परिवार की ओर से NALSA द्वारा की जाएगी। उनके लिए वकील को हायर करना जैसे कार्य NALSA खुद करेगा।
जस्टिस सूर्यकांत ने इस योजना को शुरू करने विचार ऑपरेशन सिंदूर के समय आया था क्योंकि उस समय किसी भी जवान को अवकाश प्रदान दिया किया जा रहा। कितना भी आवश्यक कार्य हो। जवानों को अपने परिवार की चिंता होती थी। उनके कानूनी सहायता के NALSA अब उनके साथ खड़ा है।
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana kya hai
योजना | NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana |
शुरू | 26 जुलाई 2025 |
कीसने शुरू की | जस्टिस सूर्यकांत |
लाभार्थी | भारतीय सेना,CRPF, ITBP, BSF और अन्य अर्धसैनिक बलों |
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana का उद्देश्य
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana को शुरू करने का राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य ख़तरनाक स्थानों पर तैनात जवानों के परिवार के समाने आने वाली समस्या जैसे जमीनी मामला, संपति विवाद या व्यक्तिगत कानूनी मामलों में सहायता प्रदान करेगा तथा उन मामलों का प्रतिनिधित्व भी करेगा।
वीर परिवार सहायता योजना देश के सशस्त्र बल के कार्मिक के साथ साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे अर्द्धसैनिक बालों के कार्मिकों को भी कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana की विशेषताएं
वीर परिवार सहायता योजना जो सीमा पर तैनात जवानों के परिवार की कानूनी सहायता के लिए है इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं
- इस योजना के तहत भारतीय सेना,CRPF, ITBP, BSF और अन्य अर्धसैनिक बलों को कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।
- कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थित होना आवश्यक नहीं है उनके लिए प्रशिक्षित वकील प्रतिनिधित्व करेंगे।
- इस योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्तर पर विशेष शिविर ओर हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।
- अगर कोई कानूनी मामला आता है तो संबंधित एजेंसी स्वयं एक्शन लेगी।
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana Key point
यह योजना खतरनाक जगह पर तैनात जवानों के लिए है जो समय पर घर नहीं आ सकते हैं इसकी वजह से उनके और उनके परिवार को संपति, अन्य कानूनी मामलों में हानि उठानी पड़ती है।
- इसके तहत सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के सदस्यों ओर परिवारों को कानूनी सहायता मिलेगी।
- इसमें संपति विवाद से लेकर परिवारिक मामलों तक की कवरेज होगी।
- NALSA द्वारा समन्वित एक राष्ट्रव्यापी कानूनी सहायता नेटवर्क है।
निष्कर्ष
वीर परिवार सहायता योजना एक राष्ट्रव्यापी कानूनी सहायता योजना है जो जस्टिस सूर्यकांत द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। जो जवानों के हित के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से जवानों के परिवार को सभी कानूनी विवादों में सहायता मिलेगी। हमने इस लेख इस योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की है। अगर कोई इस योजना से संबंधित नई जानकारी प्राप्त होती है तो हम जल्दी ही इस लेख ने प्रस्तुत करेंगे।
FAQ –
वीर परिवार सहायता योजना को कब शुरू किया गया?
इस योजना को 26 जुलाई 2025 को श्रीनगर से शुरू किया गया।
NALSA Veer Parivar Sahayata Yojana के तहत किन किन को लाभ मिलेगा?
इस योजना के तहत सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के सदस्यों और परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।