PM Kisan Yojana Apply Online 2024: 2000 रुपए की 18वी क़िस्त के लिए यहाँ से आवेदन करें

PM Kisan Yojana Apply Online 2024: हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और सरकार यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करती है। इस प्रयास के तहत  किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना।

इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को वार्षिक रूप से 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने के अंतराल पर सरकार 2000 रुपये की एक किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित करती है। इस राशि से किसान अपने कई कार्य पूरे कर सकते हैं।

यदि आप भी देश के एक छोटे किसान हैं, तो पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण करके इसका लाभ उठाना चाहिए। आज के लेख में हम आपको PM Kisan Yojana Apply Online के साथ साथ पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे।

read more-One Student One Laptop Yojana 2024: सभी छात्रों को फ्री मे लैपटॉप दे रही है सरकार, जाने आवेदन प्रक्रिया 

PM Kisan Yojana Apply Online 2024

पीएम किसान योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस तरह से सरकार किसानों को बुनियादी मदद प्रदान करना चाहती है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

सरकार हर चार महीने के अंतराल पर गरीब किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये की किस्त प्रदान करती है। यदि आप एक ऐसे किसान हैं जो आर्थिक समस्याओ का सामना कर रहे हैं, तो आपको भी इस लाभ का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करना चाहिए।

पीएम किसान योजना के लाभ

  • इस योजना मे किसानों को हर साल 6000 रूपए की वित्तीय मदद सरकार की तरफ से मिलती है।
  • हर 4 महीने के अंतराल पर लाभार्थी किसानों को 2000 रूपए की किस्त बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के द्वारा भेज दी जाती है।
  • इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • सरकर गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाता है।
  • किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाने का प्रयास है ताकि इन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने ना पड़ें।

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता

  • केवल भारत के किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के लिए लाभार्थी किसान स्वयं या फिर घर में कोई और सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो।
  • किसान के पास खेती करने लायक भूमि अवश्य होनी चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से धनराशि प्राप्त करने के लिए किसान का बैंक में खाता होना जरूरी है।
  • किसान के घर का कोई भी सदस्य मंत्रिमंडल में या फिर सरकारी पद पर काम ना करता हो।
  • यदि किसान को सरकारी पेंशन मिलती है तो ऐसे में पेंशन की राशि 10 हजार रुपए से कम होनी आवश्यक है। ‌

 PM Kisan Yojana Apply Online हेतु आवश्यक दस्तावेज

देश के जिन किसानों ने अभी तक पीएम किसान योजना का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं किया है तो ऐसे किसान भी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। तो इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिएं जैसे :-

  • भूमि रिकॉर्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Kisan Yojana Apply Online ?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा यहां पर आपको फार्मर कॉर्नर में चले जाना होगा।
  • यहां आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके डिवाइस की स्क्रीन पर नया पृष्ठ आएगा यहां आपको अपना नाम, राज्य, मोबाइल नंबर आदि को चुनना होगा।
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरकर सेंड ओटीपी वाला विकल्प दबाना होगा। आपके मोबाइल पर जो ओटीपी आएगा आपको इसे दर्ज करना होगा।
  • फिर आगे आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य का चयन, जिला, ब्लाक और गांव का नाम दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद फिर आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के पश्चात सबमिट का बटन दबाना होगा।
  • तो अब आपका पीएम किसान योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Leave a Comment