Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana 2025: सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को दे रही है प्रतिमाह 4,500 रुपयों की आर्थिक सहायता राशि।
हमारे देश में कई शिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैं उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनको अपने जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राजस्थान सरकार द्वारा इस बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकार हर महीने बेरोज़गारी भत्ता प्रदान कर रही है। जिससे उन्हें नौकरी की तलाश के दौरान किसी सहायता मिलेगी।
अगर आप भी राज्य के एक शिक्षित बेरोजगार युवा है तो आप इस योजना के लिए आवेदन करके प्रतिमाह सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हमने इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Rajasthan Berojgari Bhatta 2025
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana चला रही है। इस योजना को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के नाम से भी जाना जाता है।
इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत पुरुषों को प्रतिमाह 4,000 रूपये तथा महिला और ट्रांसजेंडर को प्रतिमाह 4,500 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
सरकार की इस सहायता राशि से उनके खुद के और परिवार की आर्थिक रूप से मदद की जा सकती है। ताकि नौकरी पाने में असमर्थ युवाओं को कुछ हद तक आर्थिक रूप मदद प्राप्त हो सके।
सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के बेरोजगार युवा अपने दैनिक जीवन के खर्चों को सरलता से चला सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार आवेदन करने वाले युवाओं को 2 साल तक बेरोजगारी भत्ता प्रदान करेगी।
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2025! आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ
Rajasthan Berojgari Bhatta Kya hai
| योजना | Rajasthan Berojgari Bhatta |
| शुरूआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
| उद्देश्य | बेरोजगारी दर को कम करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में भत्ता प्रदान करना |
| वित्तीय सहायता पुरुषों को | 4,000 रुपए प्रतिमाह |
| महिलाओं को वित्तीय सहायता | 4,500 रुपए प्रतिमाह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन प्रक्रिया |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://employment.livelihoods.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Berojgari Bhatta का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना ताकि उनकी नौकरी की तलाश तक कुछ मदद की जा सके।
इस पहल का उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता से उन्हें और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। जिससे कि राज्य की बेरोजगारी दर में कमी आएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवा और युवतिया सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान सरकार राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और लड़कियों को ही बेरोजगार भत्ता प्रदान करेगा।
- इस योजना के तहत सरकार बेरोजगारी की स्थिति में सहायता प्रदान करती है ताकि युवा बिना किसी आर्थिक समस्या के रोजगार की तलाश कर सके।
- इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को भत्ते के रूप में प्रतिमाह 4,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- लड़कियों और ट्रांसजेंडर को प्रतिमाह 4,500 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
- राजस्थान सरकार बेरोज़गारी भत्ते के तहत 2 वर्ष तक लाभार्थी को यह सहायता राशि प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का लाभ मिलने से बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- इससे न केवल बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनकी सामाजिक स्थिति भी सुधरेगी।
Rajasthan Berojgari Bhatta के लिए पात्रता
Rajasthan Berojgari Bhatta प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। इसके बाद ही बेरोजगारी भत्ता प्राप्त होगा।
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियां इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार से केवल 2 सदस्य ही प्राप्त कर सकते हैं।
- उम्मीदवार का SBI में बैंक अकाउंट होना चाहिए। यदि नहीं है तो पहले बैंक में अकाउंट खुलवाना होगा।
Rajasthan Berojgari Bhatta ke liye Document
अगर आप Rajasthan Berojgari Bhatta के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिनकी जानकारी निम्न प्रकार है-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- एसएसओ आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक आदि।
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025: युवाओं को नौकरी के साथ ₹15,000 की वित्तीय सहायता
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Apply
यदि आप राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करते हैं तो आप निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके अपना कर Rajasthan Berojgari Bhatta के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Department of Skill Empowerment and Enterpreneurship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
- फिर वेबसाईट के होम पेज पर आपको menu के ऑप्शन में जॉब seekers के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Apply For Unemploment Allowance के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Rajasthan SSO का पेज खुल जाएगा।

- अब इस पेज पर अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- आपको इस पेज पर New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, शैक्षणिक योग्यता, धर्म, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, पता, जिला आदि।
- समस्त जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Berojgari Bhatta Status
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन तो कर दिया है और आवेदन की स्थिति को देखना चाहते हैं तो इसकी प्रकिया निम्नलिखित रूप में प्रस्तुत की गई है।
- एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने आपके लिए सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Menu के सेक्शन में Job Seekers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Unemployment Allowance Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपका राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का एप्लीकेशन स्टेटस आ जाएगा।
FAQ-
राजस्थान में बेरोजगारी भत्ता कैसे प्राप्त करें?
सर्वप्रथम आपको Department of Skill, Empowerment and Enterpreneurship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।होम पेज पर आपको Menu के ऑप्शन में Job Seekers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।Apply For Unemployment Allowance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।क्लिक करते ही आपके सामने Rajasthan SSO का पेज खुल जाएगा।SSO ID से आप आवेदन कर सकते है |
बेरोजगारी भत्ता कितने महिने तक मिलता है?
बेरोजगारी भत्ता 2 साल तक मिलता है युवकों को प्रतिमाह 4000 रुपये ओर युवतियों को 4500 रुपये |
बेरोजगारी भत्ता कैसे चेक किया जाता है?
एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने आपके लिए सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको Unemployment Allowance Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।अब आपको इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।क्लिक करते ही आपके सामने आपका राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का एप्लीकेशन स्टेटस आ जाएगा।
Rajasthan Berojgari Bhatta में कितने रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है?
Rajasthan Berojgari Bhatta में युवकों को को 4,000 रुपए प्रतिमाह तथा युवतियों को 4,500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि मिलती है।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए?
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।








