Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Rabi 2025: यदि आप बिहार में रहते हैं तो अब आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार ने इस फसल बीमा योजना को किसानों के लिए शुरू किया है, जिससे वे विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को नुकसान होता है तो सरकार इस योजना के तहत मुआवजा प्रदान करती है।
सभी पात्र किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे हम इस योजना की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
PM Mandhan Yojana Apply Online: सरकार हर माह दे रही है 3000 की पेंशन, ऐसे करें आवेदन
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana क्या है?
बिहार सरकार ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के तहत यदि प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि, अधिक वर्षा या आग के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, तो सरकार उन्हें मुआवजा देती है। यह वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती है कि किसान बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी खेती जारी रख सकें। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न आर्थिक संकट से बचाने के लिए चलाई जा रही है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Overview
योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता योजना |
Departments | बिहार सहकारिता विभाग |
Benefit | 7,500/- to 10,000/– ( Per Hectare) |
Apply Mode | Online mode |
Years | 2024-25 (रबी फसल) |
Official Website | https://epacs.bih.nic.in/MIS/Default.aspx |
राज्य फसल सहायता योजना का उद्देश्य
इस फसल सहायता बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा प्रदान करना है। किसानों को अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग समय पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सरकार सभी फसलों के लिए यह बीमा योजना प्रदान करती है ताकि किसान बिना किसी डर के खेती कर सकें और उन्हें प्राकृतिक आपदा से वित्तीय नुकसान का सामना न करना पड़े।
बिहार फसल सहायता योजना के लाभ
- इस योजना के तहत किसानों को कोई प्रीमियम जमा नहीं करना पड़ता।
- सरकार प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति का मुआवजा देती है।
- किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाती है और कृषि उत्पादकता को बढ़ाती है।
कितनी आर्थिक सहायता मिलती है
- यदि किसी किसान की 20% से कम फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट होती है, तो सरकार प्रति हेक्टेयर ₹7,500 का मुआवजा देती है।
- यदि किसी किसान की 20% से अधिक फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट होती है, तो उन्हें प्रति हेक्टेयर ₹10,000 की सहायता मिलती है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के लिए पात्रता
- केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासी किसान आवेदन कर सकते हैं।
- रायत और गैर-रायत दोनों प्रकार के किसान पात्र हैं।
- नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र के किसान आवेदन कर सकते हैं।
- एक किसान एक से अधिक फसलों के लिए आवेदन कर सकता है।
- इस योजना के तहत अधिकतम दो हेक्टेयर तक की फसलों के लिए मुआवजा दिया जाता है।
कौन-कौनसी फसलों के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
इस योजना के अंतर्गत कुछ प्रमुख फसलों को शामिल किया गया है सिर्फ उन्हें फसलों के अंतर्गत किसान भाई आवेदन करके मुआवजे का लाभ उठा सकते हैं।
- गेहूं
- मक्का
- चना
- मसूर
- अरहर
- ईख (गन्ना)
- राइ-सरसों
- आलू
- प्याज
- अन्य रबी फसलें
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठाना चाहते हैं। तो कुछ दस्तावेज आपको पहले ही तैयार कर लेना है जिसकी लिस्ट आपको नीचे दी जा रही है।
- किसान होने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लगान रसीद
- स्व घोषणा पत्र
Online Apply Rajya Fasal Sahayata Yojana Rabi 2025
इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान भाई को नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस हम बता रहे हैं उसे फॉलो करना है।
- सबसे पहले किसान भाई को योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना है।
- इसके बाद आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें और खोज बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करें।
- जब आपका आवेदन पत्र पूरा भर जाए तो इसे सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
Important Link and Dates
Apply Online | Click Here |
Official website | Click Here |
Disclamer
दोस्तों बिहार फसल बीमा लेख आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है, आप इसके लिए करने से पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विसीज करें, ऑफिसियल वेबसाइट हमने ऊपर आर्टिकल दी है।