RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का 6500 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता भर्ती के साथ साथ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई को जारी कर दिया गया है। बेरोजगारों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है सरकारी नौकरी प्राप्त करने का।
सरकार ने शिक्षा विभाग में खाली पड़े पर के लिए इस भर्ती का 6500 पदों के लिए इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से प्रारंभ होगी तथा 17 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। इसके बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगर कोई बेरोजगार युवा साथी शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त करना चाहता है तो यह भर्ती उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए पात्र युवा साथियों को तैयारी करनी चाहिए। इस भर्ती के लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत दो पेपर होंगे। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी होगी।
अगर आप भी RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy के लिए पात्रता रखते हैं। और आवेदन करना चाहते हैं तो हमने इस लेख में इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को प्रस्तुत किया है आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें जिससे आपको इस भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025: स्कूल व्याख्याता भर्ती का पदों पर विज्ञापन जारी
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025
भर्ती | RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 |
पद | 6500 |
आवेदन शुरू | 19 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 17 सितंबर 2025 |
योग्यता | प्रासंगिक विषय में स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ उसी प्रासंगिक विषय में 2 वर्षीय बीएड होनी आवश्यक |
वेबसाईट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Last date
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता भर्ती के साथ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। इस वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 से शुरू होगी तथा इसकी अंतिम तारीख 17 सितंबर 2025 तक है इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आप आवेदन शुरू होते हैं इस प्रकिया को पूर्ण कर लेवे। आवेदन को आप RPSC की वेबसाइट पर Senior Teacher Vacancy 2025 Apply पर क्लिक करें तो sso खुल जाएगी वहां से भर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Post Details
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन कुल 6500 पदों पर जारी किया गया है। जिसमें से 5804 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए तथा 696 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए है। विषयवार पदों का विश्लेषण निम्नलिखित है
गणित | 1385 |
अंग्रेजी | 1305 |
विज्ञान | 1355 |
सामाजिक विज्ञान | 401 |
संस्कृत | 940 |
हिन्दी | 1052 |
उर्दू | 48 |
पंजाबी | 11 |
सिंधी | 2 |
गुजराती | 1 |
कुल | 6500 |
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए Application Fees
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जिसमें सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी और MBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रूपये है तथा SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थी, आर्थिक रूप से कमजोर, भूतपूर्व सैनिकों और नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC और MBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी और MBC वर्ग के लिए | 600 रूपये |
SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थी, आर्थिक रूप से कमजोर, भूतपूर्व सैनिकों और नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC और MBC वर्ग के लिए | 400 रूपये |
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy Qualification
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती के नोटिफिकेशन में योग्यता की जानकारी दी प्रदान की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रासंगिक विषय में स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ उसी प्रासंगिक विषय में 2 वर्षीय बीएड होनी आवश्यक है। ये पात्रता रखने वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Age Limit
RPSC द्वारा आयोजित होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए। तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। सरकारी निम्नानुसार आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए विज्ञापन में इस भर्ती के आवश्यक दस्तावेज की जानकारी प्रस्तुत की गई है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- BED मार्कशीट और डिग्री
- SSO ID और पासवार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- ईमेल आईडी आदि।
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी उसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद चिकित्सा परीक्षण होगा। इसके बाद आपको अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Salary
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए यदि आपका चयन हो जाता है। तो सरकार द्वारा निर्धारित पेलेवल L-11 ( 4200 पे ग्रेड) का वेतन प्रदान किया जाता है। परिवीक्षा काल में निर्धारित वेतन मिलता है। इसके बाद आपको 60,000 के आसपास प्रतिमाह वेतन मिलता है।
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 Exam Pattern
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए आयोग द्वारा परीक्षा प्रणाली की जानकारी प्रदान की गई है। जिसके लिए दो पेपरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान और द्वितीय पेपर प्रासंगिक विषय का होगा।
प्रथम पेपर –
- ये पेपर सामान्य ज्ञान का होगा।
- जिसमें कुल 100 सवाल 200 अंकों के होंगे।
- प्रत्येक सवाल 2 अंक का होगा। तथा गलत उत्तर होने पर निर्धारित अंक 1/3 भाग को काटा जाएगा।
द्वितीय पेपर –
- ये पेपर प्रासंगिक विषय का होगा।
- जिसमें कुल 150 सवाल होंगे जो 300 अंकों के है।
- प्रत्येक सवाल 2 अंक है तथा गलत उत्तर होने पर निर्धारित अंक का 1/3 भाग अंक काटा जाएगा।
How to Apply Online for RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025
अगर आप वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता रखते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो हमने इस निम्नलिखित इस प्रक्रिया को समझाया है आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको RPSC की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां आपको Senoir Teacher 2025 Apply का ऑप्शन मिलेगा वहां क्लिक करना होगा।
- वहां क्लिक करते ही आप SSO पोर्टल पर आ जाएंगे।
- आपको SSO ID और पासवार्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद आपको recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- वहां आपको Senoir Teacher 2025 Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपुर्वक भरना होगा।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ को अपलोड़ करना होगा। फिर हस्ताक्षर और बांए हाथ के अंगूठे का थंब का फोटो अपलोड करना होगा।
- उसके बाद समस्त जानकारी चेक करके save के विकल्प पर क्लिक करें।
- अंतिम चरण में आपको Sumbit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया पूर्ण हो जाएगी।
FAQ –
राजस्थान सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए कुल कितने पद हैं?
राजस्थान सेकेंड ग्रेड भर्ती के लिए कुल 6500 पदों के लिए परीक्षा होगी।
राजस्थान सेकेंड ग्रेड भर्ती के अंतिम तारीख क्या है?
इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो कर 17 सितंबर 2025 तक चलेगी।
RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको प्रासंगिक विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए तथा प्रासंगिक विषय में बीएड भी होनी चाहिए।
राजस्थान सेकेंड ग्रेड भर्ती के लिए कितना वेतन मिलता हैं?
राजस्थान सेकेंड ग्रेड टीचर के लिए पे लेवल L 11 (4200 पे ग्रेड) का निर्धारित वेतन मिलता हैं। दो साल तक 34,000 से 46,000 रुपये | दो साल के आपको लगभग 60,000 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं।