Har Ghar Har Grahani Yojana 2025: महिलाओ को केवल 500 रुपए मे मिल रहा है गैस सिलेंडर, यहाँ से जाने आवेदन प्रक्रिया

Har Ghar Har Grahani Yojana 2025: हरियाणा सरकार के द्वारा हर घर गृहिणी योजना की शुरुआत की गई है, जो राज्य के गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार गरीब परिवारों को बहुत हि कम कीमत पर गैस सिलेंडर प्रदान करती है। यह योजना उन वंचित महिलाओं की जरूरतों को पूर्ण करती है जो गैस खरीदने में असमर्थ हैं और अब भी परंपरागत चूल्हे या लकड़ियों की सहायता से खाना पकाती हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है बल्कि उनकी सेहत भी खराब होती है।

यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराकर यह योजना महिलाओं को खाना पकाने में सहूलियत देती है और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का लक्ष्य रखती है। यह पहल केवल आर्थिक सहायता प्रदान नहीं करती बल्कि समग्र विकास पर भी ध्यान देती है। आइए आज हम जानते हैं कि Har Ghar Har Grahani Yojana क्या है, ओर इसका लाभ कैसे उठाएं और कम कीमत पर गैस सिलेंडर कैसे प्राप्त करें।

Ladli Behna Awas Yojana List 2025: केवल लाडली बहनों को मिलेगी 1 लाख 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, नई लिस्ट हुई जारी 

Har Ghar Har Grahani Yojana क्या है?

Har Ghar Har Grahani Yojana की शुरुआत 12 अगस्त 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दोरान इस योजन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार गरीब परिवारों को ₹500 की सब्सिडी दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। इस योजना को लागू करने के लिए सरकार हर साल ₹1,500 करोड़ खर्च करेगी जिससे पात्र परिवारों को लाभ मिल सके।

इस योजना के तहत हरियाणा के लगभग 50 लाख बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को समझने और इस अवसर का लाभ उठाने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

हर घर गृहणी योजना के उद्देश्य 

हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य “हर घर गृहिणी योजना” के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को सब्सिडी पर एलपीजी गैस प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त यह योजना राशन कार्ड धारकों और अन्य परिवारों को भी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराती है। लकड़ी और कोयले के उपयोग को कम करके सरकार पर्यावरण प्रदूषण को घटाना और महिलाओं के स्वास्थ्य व जीवन स्तर में सुधार लाना चाहती है।

Har Ghar Har Grahani Yojana का लाभ 

Har Ghar Har Grahani Yojana के लाभ कुछ इस प्रकार है:- 

  1. Har Ghar Har Grahani Yojana के तहत गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
  2. इस योजाना मे हरियाणा के लगभग 50 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  3. ₹500 से अधिक की सिलेंडर सब्सिडी राशि महिला मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।
  4. महिलाओं को परंपरागत चूल्हे पर खाना पकाने में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
  5. यह योजना पर्यावरण प्रदूषण को काफी हद तक कम करेगी।

हर घर गृहणी योजना के लिए पात्रता 

जो परिवार इस योजना के तहत 500 रुपए मे गैस सिलेंडर प्राप्त करना चाहते है उन्हे कुछ जरूरी पात्रताओ को पूरा करना होगा। 

  1. आवेदक हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
  3. इस योजना के लिए केवल गरीब परिवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  4. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. आवेदक के पास एक वैध पहचान पत्र होना चाहिए। 

हर घर गृहणी योजना के लिए दस्तावेज़ 

जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते है उनके पास यह दस्तावेज़ होने जरूरी है। 

  1. आधार कार्ड 
  2. परिवार पहचान पत्र 
  3. गैस  सिलेंडर की कॉपी जिसमे LPG गैस नंबर लिखा हुआ हो। 
  4. फैमिली आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर 
  5. बैंक खाता पासबुक 

Har Ghar Har Grahani Yojana मे आवेदन कैसे करें?

जो परिवार इस योजना मे आवेदन करना चाहते है वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते है। 

  1. Har Ghar Har Grahani Yojana मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी epds.haryanafood.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज़ खुल जाएगा। 
  3. इसके बाद अब आपको वहां हर घर गृहणी योजना का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। 
  4. फिर अब आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  5. जिसे आपको सावधानी से भरना है और उसमे आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना है। 
  6. इसके बाद सबसे अंत मे आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है। 

Pradhanmantri Madhyamik Shiksha Yojana 2024: प्रधानमंत्री माध्यमिक शिक्षा योजना क्या है? जाने इसकी सम्पूर्ण जानकारी

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल मे हमने आपको Har Ghar Har Grahani Yojana के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी करते हुए इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे मे भी बताया है जिसकी सहायता से आप अपने घर बैठे ही योजना मे आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते है उम्मीद करते है की आपको यह लेख पसंद आया होगा इसकी जानकारी आपके लिए मददगार हुई होगी इसलिए इसे आगे शेयर करना न भूले । 

Leave a Comment