Krishi Sakhi Yojana 2024: कृषि सखी योजना से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं वार्षिक कमा सकती है 60 से 80 हजार रुपए, जाने इसकी आवेदन प्रक्रिया !

Krishi Sakhi Yojana 2024: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का तीसरा कार्यकाल शुरू होने पर वे ऐसी योजनाओ पर ध्यान केन्द्रित कर रहे है, जिनका उद्देश्य भारत मे सभी लोगों को को लाभ पहुंचाना है। उन्ही पहलों मे से एक पहल ‘कृषि सखी कार्यक्रम’ है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है और उनके कौशल ओर प्रतिभा को बढ़ाने का मुख्य लक्ष्य रखता है। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य महिला किसानो को प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र प्रदान करना है। 

इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री ने 15 जून 2024 को वाराणसी से शुरू करते हुए कृषि सखियो को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को सशक्त एंव आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि क्षेत्र मे महिलाओ की भागीदारी को बढ़ना है। जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा, तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता है की कृषि सखी योजना क्या है? इस योजना से कितनी ग्रामीण सखियो को मिलेगा प्रशिक्षण? किसानो को इससे कितना होगा लाभ इसी के साथ इस योजना से संबधित सम्पूर्ण जानकारी इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024: मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी ₹15000 की छात्रवृत्ति, ऐसे करे आवेदन

Krishi Sakhi Yojana 2024

भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र मे ओर अधिक सुधार करने और किसानो के जीवन को अधिक बेहतर बनाने के लिए Krishi Sakhi Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे – बीज प्रसंस्करण, जैविक खाद निर्माण, मृदा परीक्षण, फसल कटाई आदि कार्यों के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा यानि इन कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के माध्यम से न केवल महिलाएं किसानो की कर्षी मे कार्यों मे सहायता केर पाएगी बल्कि कृषि क्षेत्र मे अच्छा ज्ञान प्राप्त कर उचित आय प्राप्त करने भी भी उनकी काफी हद तक सहायता कर पाएगी। जिससे महिलाएं न सिर्फ किसानो को सलाह देगी बल्कि खुद भी अपनी कृषि शुरू कर अच्छी आय प्राप्त कर सकती है। 

कृषि सखी योजना 2024 के बारे मे जानकारी 

योजना Krishi Sakhi Yojana 
शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा  
संबंधित विभागकृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय  
लाभार्थीदेश की महिलाएं  
उद्देश्यकिसानों को तकनीकी समर्थन प्रदान करना 
लाभग्रामीण इलाकों की महिलाओ को ट्रेनिंग देकर किसानो की खेती की मदद करना 
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन  प्रक्रिया

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा श्शुरू की गई Krishi Sakhi Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानो को तकनीकी ज्ञान और अधिक समर्थता प्रदान करना है। जिसके लिए किसानो की सहायता हेतु कई महिलाओ को प्रशिक्षण देकर कृषि सखी के रूप मे तैयार किया जाएगा, जिससे वह भी खेती के अलग-अलग कार्यों मे किसानो की सहायता कर पाएगी। इस योजना से कृषि तकनीक सीख महिलाएं अपनी खुद की खेती कर आसानी से 60 से 80 हज़ार रुपए वार्षिक आसानी से अर्जित कर सकती है। 

कृषि सखी योजना 2024 के पहले चरण मे होंगे यह राज्य 

केंद्र सरकार का लक्ष्य देश की 3 करोड़ महिलाओ को सरकार योजना के माध्यम से लखपति बनाना है जिनमे से 1 करोड़ महिलाओ का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है, बाकी 2 करोड़ महिलाओ का लक्ष्य कृषि सखी योजना के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। इस योजना का पहला चरण सरकार द्वारा जल्द ही शुरू किया जाएगा इस योजना के पहले चरण मे निम्न राज्यो को समलित किया गया है। 

1. गुजरात

2. उत्तर प्रदेश

3. मध्य प्रदेश

4. छत्तीसगढ़

5. कर्नाटक

6. महाराष्ट्र

7. तमिलनाडु

8. ओडिशा

9. राजस्थान

10. मेघालय

11. आंध्र प्रदेश

12. झारखंड

कृषि सखी योजना 2024 के लाभ एंव विशेषताएं 

1. Krishi Sakhi Yojana के तहत किसानो की सहायता के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को प्रशिक्षण प्रदान कर सखी के रूप मे तैयार किया जाएगा। 

2. कर्षि के अलग-अलग कार्यों मे किसानो की मदद कर कृषि सखी 60 से 80 हज़ार रुपए तक की वार्षिक आय अर्जित करने मे सक्षम हो जाएगी। 

3. इस योजना के पहले चरण मे देश के 12 राज्यो को शामिल किया गया है। 

4. कृषि सखी योजना के पहले चरण मे लगभग 90,000 महिलाओ को कर्षी से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । 

5. यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को रोजगार भी उपलब्ध कराएगी। 

Krishi Sakhi Yojana के लिए निर्धारित पात्रता 

1. कृषि सखी योजना का लाभ केवल भारतीय की महिला प्राप्त कर सकती है। 

2. इस योजना के लिए देश की गरीब और निम्न आय वर्ग की महिला पात्र है। 

3. आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 

4. इस योजना के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही पात्र है। 

Krishi Sakhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

Krishi Sakhi Yojana 2024 मे आवेदन करने वाली महिला के पास निम्न दस्तावेज़ होने आवश्यक है। 

1. आधार कार्ड 

2. पहचान पत्र 

3. निवास प्रमाण पत्र 

4. आय प्रमाण पत्र 

5. जाति प्रमाण पत्र 

6. बैंक खाता पासबूक 

7. मोबाइल नंबर 

8. पासपोर्ट साइज़ फोटो 

Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2024: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना क्या है? कैसे करें आवेदन, जाने सम्पूर्ण जानकारी

कृषि सखी योजना 2024 मे आवेदन करने की प्रक्रिया?

जो भी इच्छुक महिला Krishi Sakhi Yojana मे आवेदन करना चाहती है, वह निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके बड़ी ही सरलता से अपना आवेदन पूरा कर सकती है। 

1. Krishi Sakhi Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक महिला को अपने सभी दस्तावेजो को साथ मे लेकर नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय मे जाना होगा। 

2. इसके पश्चात आपको वहां के कर्मचारी से इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। 

3. इसके बाद उस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पूरा भरना होगा। 

4. फॉर्म भर जाने के बाद उस फॉर्म मे अपने सभी दस्तावेजो की फोटोकॉपी को सलग्न करना होगा। 

5. इसके बाद आपको उस फॉर्म को उसी कार्यालय मे जमा करवा देना है। 

6. आवेदन फॉर्म जमा हो जाने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको सुरक्षित रखना है। 

Leave a Comment