RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025: स्कूल व्याख्याता भर्ती का 3225 पदों पर विज्ञापन जारी

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025: स्कूल व्याख्याता भर्ती का 3235 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता भर्ती का बंपर पदों पर विज्ञापन प्रस्तुत कर दिया गया है। जो बेरोज़गार युवा साथी इस बड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए सुनहरा अवसर है। जो बेरोजगार साथी शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहा है उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 27 अलग अलग विषयों के लिए कुल 3225 पदों के लिए आवेदन भरे जाएंगे।

RPSC की इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में SSO ID के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी हमने इस लेख में प्रदान की है आप इस लेख को पूरा पढ़ें जिससे आपको आवेदन में आसानी रहेगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन 14 अगस्त से शुरू होंगे और 12 सितंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आप इसके लिए आवेदन पहले शुरू होते ही कर लेवे।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Details

भर्तीRPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025
पद3225
आवेदन की शुरुआत14 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तारीख12 सितंबर 2025
योग्यतास्नातक 50% के साथ पास
वेबसाईटhttps://rpsc.rajasthan.gov.in/

High Court Peon Bharti 2025: हाइकोर्ट मे भर्ती का 5728 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10 वीं पास करें आवेदन

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Last date

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता भर्ता का आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रकिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होंगी जो 12 सितंबर 2025 तक चलेगी। जिसके लिए आप sso id के माध्यम से OTR के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के परीक्षा तिथि को आवेदन पूर्ण होने के बाद जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Post Details

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy के कुल लोक सेवा आयोग द्वारा 3225 पदों के विज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। इस विज्ञापन में कुल 27 अलग अलग विषयों के लिए 3225 पदों का विषयवार वर्गीकरण किया गया है जो वर्गीकरण निम्नलिखित है।

हिन्दी710
English307
संस्कृत70
भूगोल270
राजस्थानी6
पंजाबी6
उर्दू140
इतिहास170
राजनीति विज्ञान350
Sociology22
Economics34
Public Aministrasion2
गृह विज्ञान70
रसायन विज्ञान177
भौतिक विज्ञान94
जीव विज्ञान85
Maths14
Commerce430
Drawing180
Music7
Physical Education73
Coach Athletics2
Coach Basketball 2
Coach Volleyball 1
Coach Handball 1
Coach Kabaddi1
Coach Table Tennis1
Total3225

स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए 3225 पदों के लिए आवेदन 14 अगस्त से शुरू किए जाएंगे। जिसके लिए आवेदन करने वाले अलग अलग वर्ग के आवेदकों के आवेदन शुल्क को निर्धारित किया हैं। आप ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। अलग अलग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित प्रकार है।

सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC और MBC वर्ग OTR के लिए 600 रुपए
SC, ST, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग़ अभ्यर्थी, भूतपूर्व सैनिक, नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC और MBC वर्ग के लिए400 रूपये

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 qualification

स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक 50% के साथ पास होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bed पास होनी चाहिए।
  • आवेदक को प्रासंगिक विषय में MA होनी चाहिए।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Age Limit

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा आयु सीमा का निर्धारण भी जारी कर दिया गया है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Document

स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए।

  • SSO ID और पासवार्ड
  • आधार कार्ड
  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • स्नातक मार्कशीट
  • Bed मार्कशीट
  • स्नातकोत्तर मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर और थंब आदि।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 selection process

स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025

RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवार को पे लेवल 12 ग्रेड ( 4800 पे ग्रेड) ) का वेतन मिलता है। प्रथम दो वर्ष के लिए 28,560 रुपयों से 31,000 रुपयों तक मिलता है। उसके बाद परिवीक्षा काल के बाद प्रतिमाह 70,000 से 74,000 रूपये प्रदान किए जाते हैं। जो एक अच्छी सैलरी है। सैलरी के लिए विभिन्न प्रकार के DA और HRA और अन्य भत्ते प्रदान किए जाते हैं।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Exam pattern

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एग्जाम पैटर्न को निर्धारित किया गया है।

  • इस भर्ती के लिए दो पेपर का आयोजन किया जाता है।
  • प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का और दूसरा पेपर प्रासंगिक विषय का होगा।

प्रथम पेपर –

  • प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का होगा।
  • जिसमें कुल 75 सवाल होंगे। जो 150 अंक के होते हैं।
  • प्रत्येक सवाल 2 अंक का है तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जायेगा।
  • परीक्षा अवधि – 1 घंटा 30 मिनिट

द्वितीय पेपर

  • द्वितीय पेपर प्रासंगिक विषय का होगा।
  • जिसमें कुल 150 सवाल होंगे जो 300 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक सवाल 2 अंक का है तथा गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
  • परीक्षा अवधि – 3 घंटे

How to apply online for RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025

स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए सरकार द्वारा 3225 पदों के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसकी आवेदन प्रकिया 14 अगस्त से शुरू होगी। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखता है वो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन की प्रकिया निम्नलिखित है

  • RPSC 1st Grade Teacher Vacancy के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले आपको SSO ID की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां आपको sso id के यूजर नाम और पासवार्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज खुलेगा। वहां पर आपको G2C वाले ऑप्शन का चुनाव करेंगे।
  • इसके बाद आपको Recriutment के विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • वहां आपको विभिन्न भर्ती के ऑप्शन मिलेंगे तब वहा आपको School Lecturer के विकल्प का चुनाव करना है।
  • इसके बाद OTR खुलेगा जिसको भरने के बाद ही आप आगे बढ़ेंगे। OTR e KYC पूरी करने के बाद आप इस भर्ती के आवेदन कर पाएंगे।
  • इसके बाद 1st Grade Teacher Vacancy का फॉर्म खुलेगा।
  • इस आवेदन पत्र में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा।
  • इसके आवश्यक दस्तावेज को अपलोड़ करना है।
  • फिर आपको हस्ताक्षर अपलोड करना है और बाएं हाथ के अंगूठे का थंब का फोटो अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको ये पूर्ण करने के बाद save के विकल्प का चयन करना होगा।
  • यह प्रकिया पूर्ण करने के बाद आपको अंत में Sumbit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप School Lecturer भर्ती के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
  • आप चाहे तो इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

FAQ

 राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2025 की योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक 50% के साथ पास होनी चाहिए।
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bed पास होनी चाहिए।
आवेदक को प्रासंगिक विषय में MA होनी चाहिए।

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए कुल कितने पद है?

स्कूल व्याख्याता के लिए कुल 3225 पद है

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 की फॉर्म की अंतिम तारीख क्या है?

आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से 12 सितम्बर 2025 तक भरे जाएंगे

Leave a Comment