Mahtari Vandana Yojana 10th Installment: इस तारीख को महिलाओ के खाते मे 1000 रुपए की किस्त आएगी, अभी चेक करे अपना नाम

Mahtari Vandana Yojana 10th Installment: महतारी वंदना योजना का संचालन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के खातों में नौवीं किस्त की राशि हस्तांतरित की है। अब महिलाएं अपनी दसवीं किस्त के जारी होने का इंतजार कर रही हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको दसवीं किस्त से संबंधित सभी जानकारी देने जा रहे हैं, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

महतारी वंदना योजना का लाभ ले रहीं महिलाएं जानती हैं कि राज्य सरकार ने 25 अक्टूबर 2024 को इस योजना की नौवीं किस्त का पैसा डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दिया है। नौवीं किस्त में 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है। अब महिलाएं अपनी दसवीं किस्त के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस लेख में हम आपको दसवीं किस्त से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

Vidyadhan Scholarship Yojana 2024-25: सरकार देगी 10वीं पास सभी छात्रों को 10,000 रूपये की छात्रवृत्ति, ऐसे करे आवेदन

Mahtari Vandana Yojana 10th Installment कब आएगी ?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की दसवीं किस्त दिसंबर महीने में जारी की जाएगी। आमतौर पर किस्त की राशि हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच महिलाओं के खातों में स्थानांतरित की जाती है। इसी प्रकार दिसंबर में भी आपकी दसवीं किस्त की राशि 1 से 10 तारीख के बीच आपके खाते में स्थानांतरित की जा सकती है। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जैसे ही कोई सूचना जारी होगी, हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से अपडेट करेंगे।

Mahtari Vandana Yojana 10th Installment के लिए पात्रता

  • महिलाओं का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • केवल उन्हीं महिलाओं को किस्त की राशि मिलेगी जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है।
  • लाभार्थी महिलाओं की आयु दसवीं किस्त जारी होने तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • राज्य की विधवा या तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना की दसवीं किस्त का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana 10th Installment की लाभार्थी सूची कैसे देखे?

  • महतारी वंदना योजना दसवीं किस्त की लाभार्थी सूची  चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप अपने जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय का नाम दर्ज करेंगे।
  • इसके पश्चात आप से सर्च वाले विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर महतारी वंदना योजना के दसवीं किस्त के लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप सभी अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • यदि आपका नाम इस लिस्ट में होता है तो आपको इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।

Mahtari Vandana Yojana Payment Check Online: सरकार हर महीने महिलाओ को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी, आवेदन शुरू 

Mahtari Vandana Yojana 10th Installment Payment Status को कैसे चेक करे?

  • महतारी वंदना योजना दसवीं किस्त की पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पढ़ने के बाद आप आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना लाभार्थी संख्या को दर्ज करके सबमिट करेंगे।
  • इसके बाद अब आपके स्क्रीन पर आपका पेमेंट का स्टेटस खुल कर आ जाएगा।
  • यहां से आप सभी अपने दशमी किस्त की राशि प्राप्त हुई या नहीं इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment